रांची: झारखंड के 11 जिलों में पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि इस दौरान कोरोना से उबरकर 50 लोग स्वस्थ हुए हैं और कोरोना के 28 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 346946 हो गयी है। अबतक 11318675 सैंपल की जांच की गई। राज्य में 254 सक्रिय मरीज हैं। जबकि 341568 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5124 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.44 प्रतिशत है।
Also Read:
- कौन हैं 15 वर्षीय उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं
- Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के SP बदले
- वकालत छोड़ गाज़ीपुर का युवक बना ड्रग्स सरगना, दिंडोशी पुलिस ने 1.28 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार
- Deoghar: नगर थाना पुलिस का विशेष अभियान, लाल वारंटी समेत पांच गिरफ्तार
- तीन लाख की साइबर ठगी में Deoghar से एक आरोपित हिरासत में, Mumbai Police कर रही पूछताछ



