Deoghar: संप चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर के 2021-23 सत्र के लिए आज चुनाव की समस्त प्रक्रिया पूरी कर ली गई। 3 अक्टूबर 2021 को सम्पन्न चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव सहित 13 कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा की गई थी।
आज यानि मंगलवार को चुनाव पदाधिकारियों की अध्यक्षता में सभी नव निर्वाचित कार्यसमिति सदस्यों की पहली बैठक होटल वियोरे इन में आहूत की गई। जिसमें निर्वाचित अध्यक्ष आलोक मल्लिक और महासचिव प्रमोद छावछरिया के अलावे तीन उपाध्यक्ष, एक संयुक्त सचिव और एक कोषाध्यक्ष का मनोनयन किया गया।
बैठक में 14 नव निर्वाचित सदस्य और एक सदस्य ऑन कॉल उपस्थित हुए जिनका स्वागत अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने करते हुए कहा कि कार्यकारिणी में आम सहमति के साथ चैम्बर को सशक्त रुप से चलाया जाएगा और प्रशासन और राज्य सरकार के साथ बेहतर तालमेल बनाकर व्यापारियों की समस्याओं को हल करने की कोशिश की जाएगी।
इसके बाद चुनाव पदाधिकारियों द्वारा सबकी राय से अवगत होकर और अध्यक्ष व महासचिव की सहमति से सर्वसम्मत निर्णय के तहत अंतिम रूप से निम्न रूप से पदाधिकारियों की नियुक्ति तथा पूर्ण कार्यसमिति की घोषणा की गई।
- अध्यक्ष – आलोक कु. मल्लिक
- महासचिव – प्रमोद छावछरिया
- उपाध्यक्ष – पीयूष जयसवाल, उमेश राजपाल एवं संजय मालवीय
- संयुक्त सचिव – आनन्द साह
- कोषाध्यक्ष – दीपक सराइयाँ
- कार्यकारिणी सदस्य – 1. दीपक गांधी2. जितेश राजपाल3. सौल्टी अग्रवाल4. निरंजन कुमार सिंह 5. प्रिन्स सिंघल 6. संजय बंका (गुड्डू बंका) 7. संजीव झा एवं 8. निर्मल कुमार
सर्वसम्मत पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद महासचिव प्रमोद छावछरिया ने तीनों चुनाव पदाधिकारियों बिनोद सुल्तानियां, बजरंग लाल बथवाल और बिभूति ठाकुर के प्रति चैम्बर के सफल निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए आभार प्रकट किया और कार्यसमिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।