
पाकुड़: पाकुड़ जिले के हिरणपुर में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना हिरणपुर थाना क्षेत्र के देवापाड़ा गाँव की है।

हिरणपुर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अन्य दो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता के बयान पर एक आरोपी को सूचना मिलते ही गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के मुताबिक वह अपने रिश्तेदार के यहां आयी हुई थी, जहां तीन युवक ने मिलकर सामुहिक रूप से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी सदल देवापाड़ा पहुंचे एवं छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है। पीड़िता को भी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया ।


