
Deoghar: पिछले एक सप्ताह से सदर अस्पताल में इलाजरत आग से झुलसी 30 वर्षीय महिला की मौत रविवार को हो गई। मृतका का नाम कविता देवी है जो मधुपुर थाना क्षेत्र के जोरियाटांड गावं की रहने वाली है।

परिजनों ने बताया कि वह घर पर आग ताप रही थी। उसी क्रम में उसके कपड़े में आग पकड़ लिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से जल गई थी। गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए 19 दिसंबर को भर्ती कराया गया था।

इलाज के क्रम में रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



