
देवघर: प्रसिद्ध समाजसेवी नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे सहित स्थानीय मुहल्ला वासियों ने हलीमा बांध का सीमांकन कराने की मांग उपायुक्त देवघऱ से की है। उपायुक्त, नगर आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपे आवेदन में बलियासे ने लिखा है कि नीलकंठपुर उर्फ नूरपुर मौजा अंतर्गत प्लाट नम्बर 30 थाना नम्बर 415 पर स्थित हलीमा बांध का सीमांकन करते हुए इसे अविलंब अतिक्रमण मुक्त कराया जाय।


तकरीबन 60 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में कहा गया है कि वर्तमान में हलीमा बांध को कतिपय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर उसे बेचे जाने के का प्रयास किया जा रहा है। इस कारण जरूरी हो गया है कि इस बांध का सीमांकन के साथ अतिक्रमण मुक्त करते हुए इसका सौंदर्यीकरण किया जाय। इतना ही नहीं, आवेदन में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई है।


