
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के कलोडिया गांव निवासी एक युवक ने प्यार में धोखा खाने के बाद मंगलवार को आत्महत्या का प्रयास किया है। जिसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में युवक की मां ने बताया कि युवक किसी महिला से प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता है। लेकिन महिला के तीन बच्चे हैं। इसको लेकर कई बार झंझट भी हुआ है। वह उससे शादी करने की जिद कर रहा था। वहीं महिला शादी के लिए तैयार नहीं थी। इस कारण युवक ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है। उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो वह बाजार चला गया और वहां से जहर लाकर खा लिया।

घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


