
Deoghar: ईसाई नव वर्ष 2024 के आगमन को लेकर जश्न और पिकनिक बनाने का दौर शुरू हो चुका है। खासकर एक जनवरी को बड़ी संख्या में विभिन्न पिकनिक स्थलों पर नए साल का जश्न मनाते है।

नए साल का जश्न मनाने के दौरान शराबियों और हुडदंगी भी खूब होती है। जश्न के मगन में युवा रफ्तार से दोस्ती कर रेस व शराब के नशे में ड्राइविंग करते है। नए साल को लोग एक उत्सव और उमंग की तरह मना सके। इसको लेकर पुलिस ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है। खासकर हुडंदंग व रेस व ड्रंक ड्राइविंग पर पुलिस की पूरी नजर रहेगी। तमाम पिकनिक स्थलों पर भी पुलिस बलों को तैनात किया जाएगा। ताकि पिकनिक स्थल पर किसी तरह की अप्रिय घटना घटित ना हो।

शराबियों पर भी विशेष नजर रहेगी। पुलिस वाहनों की भी जांच करेगी। ताकि शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। गस्ती को भी बढ़ाया जाएगा।
पांच सौ से अधिक पुलिस बल की होगी तैनाती
नए साल पर स्थानीय लोगों के साथ अन्य प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा मंदिर पूजा अर्चना करने आते है। जिला प्रशासन की ओर से सुगम और सुरक्षित जलापर्ण को लेकर तमाम तरह की व्यवस्था की है। तो दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। लगभग पांच सौ की संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया जाएगा। जिसमें जिला बल के अलावा बाहर से भी आने वाले पुलिस जवान शामिल होंगे। बड़ी संख्या में पूरे मंदिर व रूटलाइन, पिकनिक स्थल सहित अन्य जगहों पर पुलिस बलों को तैनात किया जाएगा।



