
देवघर: झारखण्ड में जारी 38 घंटे के पूर्ण लॉकडाउन का देवघर में मिला – जुला असर देखने को मिल रहा है। जहां शहर में दुकानें, बाजार बंद है, वहीं आवागमन जारी है। राज्य में गत 22 अप्रैल से सूबे में जारी “स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह” के तहत 10 जून के सुबह 6 बजे से शुरू हुए “अनलॉक – 2” के तीसरे दिन अर्थात शनिवार 12 जून के शाम 4 बजे से सोमवार 14 जून के प्रातः 6 बजे तक कुल 38 घंटे का लॉकडाउन राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।


“लॉकडाउन – 2” में तो अमूमन शाम 4 बजे के बाद बाजार सुनसान ही दिखता है, इसलिए शनिवार को तो सब नॉर्मल ही दिखा, पर रविवार को दवा दुकान, रेस्टुरेंट, पेट्रोल पंप छोड़ शेष सभी दुकाने बन्द है, बाजार में सन्नाटा है । परंतु मनाही के बावजूद लोग सड़क पर निकल रहे हैं। शहर के में रोड, यथा टावर चौक, कचरी रोड, राय कंपनी रोड आदि में आवागमन जारी रहा, कार, बाइक, ई – रिक्शा चलती रही।


