
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना में जमीन विवाद में हुए मारपीट को लेकर काउंटर मामला दर्ज किया गया है। एक पक्ष की ओर से गिधैया निवासी सविता देवी ने मामला दर्ज कराया है।

जिसमें गुरूचरण यादव, बेबी देवी, राजेन्द्र यादव, गुंजा देवी भरत यादव, मनीष यादव, सचीन यादव और कांग्रेस यादव को आरोपी बनाया है।

दूसरे पक्ष की ओर से गुरूचारण यादव ने मुकदमा दर्ज कराया हैे। जिसमें जीवलाल यादव, प्रमेश्वर महतो, बीरबल महतो, राजकुमार यादव, अजीत यादव, राहुल यादव, प्रमेश्वर यादव, अरविन्द यादव, ठाकुर महतो, राजेन्द्र यादव, मुकेश यादव, बसंती देवी, उमा देवी, सविता देवी, राखी कुमारी, मोनू कुमारी, उर्मिला देवी को आरोपी बनाया है। मामला दर्ज कर देवीपुर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


