
Deoghar: देवघर में रविवार को वाहन चेकिंग अभियान को दौरान एक महिला की मौत हो गई जिसके बाद जमकर हंगामा बरपा। पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़क पर नजर आया।

घटना कुंडा मोड़ के पास की है। जहां वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

बताया जा रहा कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर एक महिला के साथ आ रहा था। तभी ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। जब बाइक सवार घबरा गया, तो पुलिस ने उसकी बाइक से चाभी निकाल ली। इसी क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। जिसमें महिला को सिर में गंभीर चोट लग गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। कई लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी द्वारा हेलमेट से मारने की वजह से महिला की मौत हुई है। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। टायर जलाकर आगजनी की और पुलिस कर्मियों का विरोध किया गया।
मामले की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन आक्रोशित लोगों को समझाने में पुलिस विफल रही है। स्थानीय लोग ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल उठाते हुए आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस के साथ स्थानीय लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला भी सामने आ रहा है।
कई लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के डर से मोटरसाइकिल चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया, जिससे ऐसी घटना घटी है।
इधर, घटना के बाद स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने भी पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ट्रेफ़िक पुलिस किसी वाहन चालक का चाभी नहीं निकाल सकता लेकिन देवघर पुलिस को रोज यही काम करना है। आज इस चक्कर में कुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला की मृत्यु हो गई । ज़िम्मेदार कौन? महिला के बच्चे की देखभाल कौन करेगा? क्या वर्दी का रौब आम लोगों को परेशान करेगा?
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ट्रेफ़िक पुलिस किसी वाहन चालक का चाभी नहीं निकाल सकता लेकिन देवघर पुलिस को रोज यही काम करना है। आज इस चक्कर में कुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला की मृत्यु हो गई । ज़िम्मेदार कौन? महिला के बच्चे की देखभाल कौन करेगा? क्या वर्दी का रौब आम लोगों को… pic.twitter.com/w7cZiUMMKI
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) March 2, 2025


