
गिरीडीह: पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरबारी पंचायत के मगपिटो गॉव में बुधवार को 19 वर्षीय युवक का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। शव की पहचान शमशाद अंसारी के रूप में की गयी है।

बताया गया कि घटना की सूचना पचम्बा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार, एएसआई दाऊद बाड़ा, उमेश सिंह सहित सदल बल घटना स्थल पर पहुंचकर शव को ग्रामीणों की मदद से फंदे से उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना को लेकर पुलिस ने आस पास के लोगो से पूछताछ भी की । पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई हैा



