
Deoghar: सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम अजय कुमार दास है जो सारवां थाना क्षेत्र के जारा गावं का रहने वाला है।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के पिता कुलदीप दास ने कहा है कि 24 अप्रैल को उसका बेटा अजय दास शाम के आठ बजे के आसपास नगर थाना क्षेत्र स्थित बरियारबांधी अपने चचेरे साल के बाइक से जा रहा था। उसी क्रम में सारवां और विशनपुर के बीच एक कलवट के पास विपरित दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में धक्का मार दिया।

आनन- फानन में उसे पहले इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर के द्वारा 25 अप्रैल को रांची रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। उपरांत लौटकर वापस सदर अस्पताल देर रात को पहुंचे।
सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस द्वारा 26 अप्रैल को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।


