
रांची

झारखंड में मंगलवार को ब्लैक फंगस के सात नए मामले सामने आए। इनमें छह में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए जबकि एक संदिग्ध शामिल है। वहीं दो मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक ब्लैक फंगस से दस मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

जबकि अभी तक राज्य में 12 मरीजों का मौत हुआ है। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस के कुल 86 केस झारखंड में है। इनमें 39 लोगों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं। जबकि 47 संदिग्ध हैं।



