जोधपुर: शहर के पाल रोड स्थित सुभाष नगर में देर रात एक मकान में लगी आग से परिवार के चार लोग जिंदा जल गए। यह हादसा था या फिर सुसाइड फिर पुलिस इसकी तस्दीक में जुटी है। पुलिस आयुक्त, कलेक्टर आदि मौके पर पहुंचे है। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में लूट से इंकार किया है।
पुलिस उपायुक्त आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सुभाष नगर पाल रोड मिल्क मैन कॉलोनी एरिया में रहने वाले 70 साल के सुभाष चौधरी काजरी से सेवानिवृत पर्सन थे। वे दस बारह साल पहले उक्त स्थान पर मकान पर आकर रहे थे। उनके साथ पत्नी, दो बेटियां पल्लवी और एक अन्य भी साथ ही रहते थे। पल्ल्वी शहर की एक अंगे्रजी माध्यम स्कूल में अध्यापन करवाती है।
रविवार की रात को पुलिस नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि उक्त मकान में आग लगी है। इस पर शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से दमकल की गाडिय़ों को भेजा गया। मकान चारों तरफ से बंद था और आग निकल रही थी। बाद में जैसे तैसे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब इन सभी लोगों के जले हुए शव नजर आए।
डीसीपी वेस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मकान चारों से बंद था ऐसे में लूट की बात नहीं की जा सकती है। अब ये सुसाइड था या कोई हादसा इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। सुभाष चौधरी और उनकी पत्नी दोनो ही शरीर से कुछ भारी थे, जिन्हे चलने फिरने में भी दिक्कत होती थी। वहीं दूसरी बेटी भी हैंडीकै प सी है। देररात तक मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।