
रांची: झारखंड में कोरोना के नए केस और मौत के मामले में कमी आई है। वहीं, कोरोना की रिकवरी रेट में भी वृद्धि हो रही है। 24 घंटे में कोरोना के 4859 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

जबकि कोरोना के 2925 नए केस मिले हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से 62 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 20, बोकारो से छह, देवघर से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 17, गढ़वा से तीन, हजारीबाग से एक, जामताड़ा से दो, खूंटी से तीन, कोडरमा से एक, लोहरदगा से एक, पलामू से दो, रामगढ़ से एक, सिमडेगा से तीन और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज शामिल है।
किस जिले से कितने मामले

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 289, बोकारो से 198, चतरा से 48, देवघर से 37, धनबाद से 241, दुमका से नौ, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 784, गढ़वा से 61, गिरिडीह से 58, गोड्डा से 33, गुमला से 94, हजारीबाग से 170, जामताड़ा से 29, खूंटी से 71, कोडरमा से 96, लातेहार से 78, लोहरदगा से 71, पाकुड़ से सात, पलामू से 102,रामगढ़ से 104, साहेबगंज से 37, सरायकेला से 44, सिमडेगा से 70 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 194 मरीज मिले हैं।
कुल कोविड-19 के मामले
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 320934 हो गया है। इनमें 31528 सक्रिय केस हैं। जबकि 284805 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 4601 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 88.74 प्रतिशत है।


