रांची: झारखंड में काेराेना संक्रमण से हालात विकट हाे गए हैं। हर दिन 100 से ज्यादा लाेगाें की जान जा रही है। प्रदेश में शुक्रवार काे फिर 5973 काेराेना संक्रमित मिले जबकि 5393 मरीज स्वस्थ हुए। 136 लाेगाें की माैत भी हुई।
विशेषज्ञाें का मानना है कि सूबे में अभी दूसरी लहर का पीक आना बाकी है। इसी बीच थाेड़ी राहत भी मिली है। संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। राज्य में संक्रमण दर 7.72 प्रतिशत दर्ज की गई, जाे मई महीने में सबसे कम है। इससे पहले बुधवार काे संक्रमण दर 14.97 प्रतिशत थी। ऐसे में विशेषज्ञाें का मानना है कि लाॅकडाउन की वजह से ही इसमें गिरावट आई है। लाॅकडाउन का सख्ती से पालन करने से ही काेराेना की चेन टूट सकती है। इसलिए अगले दाे हफ्ते ज्यादा अहम हाेंगे।
Also Read: Corona in Bihar: 24 घंटे में 13466 नए केस, 13489 ने दी कोरोना को हराया
कई जिलों में संक्रमण की स्थिति अब भी गंभीर
राज्य में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की शुरुआत रांची, जमशेदपुर से हुई थी। लेकिन अब केवल रांची, बोकारो, धनबाद में स्थिति थोड़ी नियंत्रित है। इन जिलों में पहले की तुलना में मरीज थोड़े कम जरूर हुए हैं, लेकिन झारखंड के कई जिलों में अब ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। संथाल परगना के जिलों में संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। जमशेदपुर, हजारीबाग और देवघर में नए केस ज्यादा आ रहे हैं।