
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों से रविवार को ब्लैक फंगस के सात मरीज मिले हैं। यह जानकारी रविवार को स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर सिद्धार्थ त्रिपाठी ने दी।

राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि राज्य में ब्लैक फंगस से अब तक दस मरीजों की मौत हो चुकी है। सात मरीज रविवार को मिले हैं। राज्य में ब्लैक फंगस के कुल 33 मरीज हैं, जबकि 44 मरीज सस्पेक्टेड है।

उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस के आठ मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।


