रांची।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड कक्षा 10 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। झारखंड बोर्ड कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थी अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जानिए कैसे डाउनलोड करें Admit Card:-

► आधिकारिक वेबसाइट jac-online.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं

► होमपेज पर फ्लैश हो रहे, 'Recent Announcement' पर देखें
► यहां, 'secondary exam admit card ||2021' लिंक पर क्लिक करें
► लिंक पर क्लिक करें, "माध्यमिक और मध्यवर्ती परीक्षा कार्यक्रम "2021"
► आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुल जाएगी
► स्कूल लॉग-इन पर जाएं और यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
► झारखंड बोर्ड 10 वीं एडमिट कार्ड 2021 की चेक करें और डाउनलोड करें
► जेएसी कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2021 का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें

कक्षा 10 की परीक्षा 4 मई से 21 मई, 2021 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में 9:45 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कक्षा 12 की परीक्षाएं 2 से शाम 5:15 बजे आयोजित की जाएगी।
कोविड-19 दिशा निर्देश को ध्यान से पढ़ें
परीक्षार्थी एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद छात्रों को इसमें बताए गए विवरणों को ध्यान से पढ़ लें, स्टूडेंटस परीक्षा की तारीखों, समय, परीक्षा केंद्र, परीक्षा केंद्र का पता और कोविड-19 दिशा निर्देश को ध्यान से पढ़ लें।
प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख
कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 अप्रैल से 27 अप्रैल आयोजित की जाएंगी। स्टूडेंट द्वारा व्यावहारिक परीक्षाओं में प्राप्त अंक 30 अप्रैल तक डीओई कार्यालय में जमा किया जाएगा।





