
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने शहरी क्षेत्र में बढ़े चोरी और छीनतई के मामले में लगभग एक दर्जन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है। सभी संदिग्ध बस स्टैंड स्थित धपरा कॉलोनी के रहने वाले बताये जाते हैं।

हिरासत में लिये संदिग्धों में कइ ऐसे हैं जो चोरी और छिनतई के मामले में जेल भी जा चुके हैं।

बताते चलें कि इन दिनों देवघर शहरी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों द्वारा राह चलते महिलाओं से सोने की चेन की छिनतई, बस स्टैंड में उतरने वाले यात्री से छिनतई की घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा है।



