

देवघर।

आखिरकार इंतज़ार की घड़ी खत्म हुई. चुनाव आयोग ने मधुपुर उपचुनाव की घोषणा कर दी है.

चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मधुपुर में 17 अप्रैल को मतदान होगा और वोटों की गीनती दो मई को की जाएगी.
इस चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 मार्च है, नॉमिनेशन की जांच 31 मार्च को होगी, जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख तीन अप्रैल है. चुनाव की अधिसूचना 23 मार्च को जारी की जायेगी.



