
Ranchi: रांची रेल मंडल से चलने वाली दो ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब ये ट्रेनें बदले हुए टाइम से अपने प्रारम्भिक स्टेशन से खुलेगी।

ट्रेन संख्या 18616 हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस ट्रेन एक अक्टूबर से 21:40 बजे के स्थान पर 21:45 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी। जबकि ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन एक अक्टूबर से 12:40 बजे के स्थान पर 12:05 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी।


