देवघर।
जसीडीह (Jasidih) थाना क्षेत्र के जुबली पेट्रोल पंप कर्मी से 9 लाख 62 हजार रूपये की लूट मामले का देवघर पुलिस ने 48 घंटे के अन्दर उद्भेदन कर लिया है। लूटकांड में शामिल चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। इस बात की जानकारी देवघर SP अश्विनी कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।
Deoghar SP द्वारा गठित SIT द्वारा 48 घंटे के अंदर इस लूट कांड का उद्भेदन कर कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरप्तारी एवं कांड में लूटे गये रूपये की बरामदगी कर ली गयी हैं। घटना 22 फरवरी की है, जब पेट्रोल पंप का एकाउन्टेन्ट बाइक से मैनेजर के साथ सेल की राशि लेकर देवघर बैंक के लिए जा रहा था। तभी मानिकपुर ओवरब्रिज पर पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधकर्मियों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मी की बाइक को ओवरटेक कर रुपयों से भरे बैग को लूटने की कोशिश की गयी। इसके लिए एक अपराधी ने रिवाल्वर के बट से पंपकर्मी के सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया। बावजूद इसके जब कर्मी ने रूपया वाला बैग नहीं छोड़ा तो अपराधकर्मी ने उसे गोली मार कर जख्मी कर दिया, उसके बाद तीनों अपराधी रूपया से भरा बैग और मोटरसाईकिल को लूट कर भाग निकले। साथ ही घटनास्थल पर बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल छोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तफ्तीश में जूट गयी, घटनास्थल से बरामद बाइक रिखिया थाना क्षेत्र में लूटी गयी निकली. आगे की छानबीन में पंप कर्मी से लूटे गये मोटरसाईकिल को गुप्त सूचना के आधार पर बरामद किया गया।
जिसके बाद गठित विशेष टीम के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा रानीगंज, पश्चिम बंगाल में छापामारी कर काण्ड में संलिप्त अपराधकर्मी सौरभ कुमार सिंह उर्फ सुर्य सेन सिंह को हिरासत में लिया गया। उसके साथ घटना के बाद भागने के लिए उपयोग में लाने वाली swift कार बरामद किया गया और उसके ड्राइवर राजेश कुमार यादव को हिरासत में लिया गया। गहन पूछताछ करने के बाद इन अपराधकर्मियों ने बताया कि लूटी गई राशि दिव्यांशु कुमार के पास है जो गिधनी कोरियबा का रहने वाले है। उस निशानदेही पर पु०नि० सह थाना प्रभारी, नगर थाना, देवघर के द्वारा छापमारी कर अभियुक्त दिव्यांशु कुमार सिंह को 7,86,500/- रूपये के साथ हिरासत में लिया गया।
अपराधकर्मियों के द्वारा रिखिया थाना अंतर्गत महेशमारा से मोटर साईकिल की हुई लूट की घटना में संलिप्तता को भी स्वीकार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम
1.उदय कुमार झा उम्र-25 वर्ष पिता-रामबदन झा सा0-कुरेवा गिधनी, थाना-जसीडीह, देवघर।
2.सौरभ कुमार सिंह उर्फ फुचका उर्फ सूर्यसेन सिंह पे0-इन्द्रसेन सिंह सा०-पाठक चक, थाना-सिकंदरा, जिला-जमुई (बिहार)
3. दिव्यांशु कुमार सिंह उर्फ पन्ना पे0-विकास कुमार सिंह सा0-गिधनी, थाना जसीडीह, जिला-देवघर। स्थायी पता-पाठक चक, थाना-सिंकदरा, जिला-जमुई। 4. राजेश कुमार यादव, उग्र-25 वर्ष, पिता-स्व० महोदव मांझी, सा0-मनरा, थाना-चानन, जिला-बांका, बिहार।
पुलिस ने बरामद किया-
1.नगद रूपया-7,86,500/- (सात लाख छियासी हजार पाँच सौ रूपया)
2. कांड में लूटा गया स्पेलेन्डर मोटर साईकिल
3. कांड में प्रयुक्त बिना नंबर का अपाची मोटर साईकिल
4. कांड के बाद अपराधी के द्वारा भागने के लिए प्रयोग में लाये गये कार
5. कांड में इस्तेमाल होने वाला तीन मोबाईल