
Deoghar: मारपीट कर दंपत्ति को घायल कर दिये जाने का मामला सामने आया है। घटना रिखिया थाना इलाके के गौरीगंज की है। घायल दोनो पति पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

घायल का नाम सुधीर मंडल और राधीका देवी है जो जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के जरकाबाद का रहने वाला है। घायल सुधीर मंडल ने बताया कि वह टाइल्स मिस्त्री का कार्य करता है। रिखिया थाना क्षेत्र के गौरीगंज में एक व्यक्ति के घर कार्य कर रहा था। बताया की उसकी पत्नी बीमार थी इसी वजह से गृहस्वामी के घर काम बंद कर दिया था।

कहा कि गुरूवार को वह पत्नी के साथ उसके घर अपना औजार लाने गये थे। उसी क्रम में उसके साथ मारपीट कर दिया गया। रड से वार कर दिया जिससे सिर में गंभीर चोट लग गयी।
वहीं साथ में आयी पत्नी के साथ भी मारपीट किया गया। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


