

देवघर।

इस वर्ष (2021) बाबानगरी में शिवरात्रि महोत्सव समिति के द्वारा निकाले जाने वाले भव्य एवं आकर्षक शिव बारात को स्थगित कर दिया गया है. covid-19 के दुष्प्रभावों को देखते हुए शिवरात्रि महोत्सव समिति ने शुक्रवार को हुए बैठक में शिव बारात (Shiv Barat) नहीं निकालने का फैसला किया है.

बैठक के बाद सदस्यों ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन व समिति के अध्यक्ष राज नारायण खवाड़े उर्फ़ बबलू खवाड़े ने कोरोना के कारण शिवबारात में उमड़ने वाली भीड़ के दौरान इसके संक्रमण से बचाव के लिए यह निर्णय लिया है.

बता दें कि बाबा नगरी देवघर में शिवरात्री के दिन बाबा मंदिर में विशेष पूजा-अनुष्ठान होता ही हैं, साथ ही देर शाम यहाँ निकलने वाली शिव बारात को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है. लेकिन इस वर्ष शिव बारात कि झांकी का आयोजन समिति द्वारा रद्द कर दिया गया है.



