

देवघर।

देवघर जिला पत्रकार संघ द्वारा गुरुवार को दिवंगत पत्रकार विकास कुमार की दूसरी पुण्यतिथि सूचना भवन में संघ के अध्यक्ष जेम्स कुमार नवाब की अध्यक्षता में मनाई गई।

मौके पर पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पत्रकार विकास कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से फिर पत्रकार बीमा को शीघ्र लागू करने की मांग को दोहराया। साथ ही पत्रकार संघ द्वारा पिछले दिनों सौपे गए मांग पत्र पर शीघ्र विचार करने की मांग मुख्यमंत्री से की गयी।

इस अवसर पर संजीत मंडल, दीप नारायण दुबे, विजय सिन्हा, राजकुमार साह, उपेंद्र कुमार, विकास कुमार विक्की, मनीष दुबे, समरजीत सिंह, बबलू साह, सुनील कुमार , मनीष सिंह, आशुतोष झा, अजय परिहस्त, अजय सन्तोषी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।



