
Deoghar/Devipur: देवघर जिले (Deoghar District) के देवीपुर थाना (Devipur Thana) के हुसैनाबाद (Hussainabad) में अपराधियों के एक जगह इकठ्ठा होने की गुप्त सुचना देवघर SP को जब मिली। तब बैंक डकैती या कोई अन्य बड़ी घटना की आशंका में पुलिस ने सक्रियता दिखाई।

देवघर SDPO के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. यह टीम तुरंत करवाई करते हुए पांच अप्राधिओं को धर-दबोचा। सभी गिरफ्तार अन्तर स्टेट बैंक लुटेरे है.

वहीं मामले को लेकर देबीपुर थाना परिसर में SDPO पवन कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से मौके पर 2 देशी कट्टा,एक पिस्टल,27 कारतूस और मोबाईल बरामद किया गया है। वहीं गिरफ्तार अपराधियों में चंदन चौधरी,रणजीत दास और रणबीर सिंह का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।


