देवघर।

संथाल परगना का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन जसीडीह, जहां से हर साल करोड़ों की संख्या में लोग रेलयात्रा करते हैं, सिर्फ 2 माह सावन और भादो के दरम्यान ही संख्या 50 लाख पार कर जाती है। ऐसे में जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम बेहतरीन इंतज़ाम किये गए हैं और किये भी जा रहे हैं।

इस बार आम बजट में ईस्टर्न रेलवे को कई सौगात मिली है। जिसमे नई रेल लाइन निर्माण, ट्रैक रिनिवल, ट्रैक डबलिंग व अन्य योजनाएं शामिल है। ये सौगात संथाल परगना क्षेत्र के लिए भी है। इन योजनाओं के पूरा होने से इस क्षेत्र में विकास की गति को नया आयाम मिलेगा।

जिसके तहत जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरा एंट्री गेट बनाया जाएगा। जसीडीह स्टेशन के दक्षिणी छोर पर दूसरा एंट्री गेट बनेगा। जिससे एक ओर जहां आम दिनों में यात्रियों को स्टेशन पर एंट्री लेने में अब परेशानी नहीं होगी तो वहीं, श्रावणी माह में भी कांवरियों की भीड़ उमड़ने पर मशक्कत नहीं करना पडेगा।
एंट्री गेट की तरह ही जसीडीह स्टेशन पर नया फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होना है। जानकारी हो कि पहले से दो फुट ओवर ब्रिज है, लेकिन ज्यादा भीड़ होने पर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में यात्रियों को परेशानी होती है। नया फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से यात्रियों की उमड़ने वाली भीड़ से आवागमन में परेशानी नहीं होगी।
इसी तरह कई रेल योजनाएं हैं जिसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए फंड अलॉट किया गया है।



