
Deoghar: देवघर नगर थाना की पुलिस को बाइक चोरी मामले में सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर चोरी गई दो बाइक को बरामद किया है। साथ ही मामले में खागा थाना क्षेत्र निवासी पतित पावन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

चोरी की दोनों बाइक पतित के घर से बरामद की गई है। बरामद की गई बाइकों में एक बाइक की चोरी जनवरी माह में हुई थी जबकि दूसरी बाइक की चोरी मई माह में नगर थाना क्षेत्र से हुई थी। जनवरी माह में बिलासी टाउन मोहल्ला निवासी हरिशंकर मिश्र की जेएच 15सी 3024 नंबर की बाइक उनके घर से चोरी कर ली गई थी।

मामले को लेकर उनके पुत्र प्रवीण कुमार ने थाना में अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया था। वहीं 16 मई को बिलासी टाउन शीतल मल्लिक रोड निवासी रामदेव मिश्र ने जेएच 15के 6620 नंबर की बाइक घर से कर ली गई थी। बरामद की गई एक बाइक काफी क्षतिग्रस्त हालत में बरामद की गई। चोरी के बाद उसके बाइक को सारा पार्टस खोलकर अलग कर दिया गया था।
जबकि दूसरी बाइक सही सलामत बरामद किया गया है। नगर थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक चोरी मामले में पवन राणा को 72 घंटे और राकेश मंडल को 24 घंटे के लिए रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में बाइक चोरी मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसी जानकारी के आधार पर खागा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बाइक को बरामद किया गया।


