

देवघर।

लंबे वक़्त के बाद देवघर शहर के सभी पार्को (Parks) को खोलने की इजाजत मिल गई है। रविवार से देवघर निगम क्षेत्र के सभी पार्क खोले जाएंगे। इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा। यहां आने वालों को दो गज की दूरी रखनी होगी। साथ हो मास्क के बिना पार्क में प्रवेश नहीं मिलेगा।

शनिवार को नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने पार्क खोलने का आदेश जारी किया है। पार्क संचालकों को निर्धारित समय पर सुबह-शाम MHA गाइडलाइन का पालन कराते हुए पार्क खोलने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन लगने के साथ ही निगम क्षेत्र के सभी पार्कों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। तब से पार्क बंद ही है। अब जब पार्क खोलने की अनुमति मिल गई तो शहरवासियों में ख़ुशी का माहौल है। खासकर छोटे बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह है।




