
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के इंदरा नगर कॉलोनी में मंगलवार की देर रात को पुलिस ने एक कमरे में गमछा के सहारे खिड़की से फांसी लटका एक छात्र का शव बरामद किया है। मृतक का नाम 24 वर्षीय परमानन्द चौधरी है जो जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के महरायडीह का रहने वाला है।

नगर पुलिस द्वारा बुधवार को उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने एक सहोदर भाई और एक चचेरे भाई के साथ इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहकर कंम्पीटिशन की तैयारी करता था। बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे उसका सहोदर भाई और चचेरा भाई पढ़ाई करने के लिये लाइब्रेरी गया था। करीब आठ बजे दोनों वापस लौटा और बाहर से कमरे के दरवाजे को खटखटाया तो नहीं अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। उपरांत दरवाजे में जोरदार धक्का मारा तो खुल गया। अंदर देखा तो भाई गमछा के सहारे खिड़की में फांसी लगाकर झुल रहा है। दोनों भाई ने मिलकर उसके गले का फंदा खोल कर नीचे उतारा। उसके बाद परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही रात के करीब 10.30 बजे परिजन देवघर पहुंचे। उसके बाद पुलिस को घटना की बावत जानकारी दी। सूचना मिलते ही नगर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर देर रात को सदर अस्पताल भेज दिया। इधर परिजनों का कहना कि जितना नजदीक में खिड़की से फांसी पर झुलता वह पाया गया वह संदेहास्पद है। कहा कि कहीं उसकी हत्या कर फांसी पर तो नहीं लटका दिया गया। परिजनों ने नगर पुलिस से इसकी जांच की मांग की है। वहीं समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा नगर थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।


