
Deoghar : देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के देवघर-मधुपुर मार्ग पर चांदडीह के पास एक अनियंत्रित स्कार्पियो वाहन ने ओमनी कार में जोरदार धक्का मार दिया।

इस घटना में ओमनी कार चालक कुंडा थाना क्षेत्र के भीतिया निवासी 51 वर्षीय नवेंदु भूषण पांडेय ऊर्फ सागर पाण्डेय कि मौके पर ही मौत हो गई।


वहीं धक्का मारने वाले वाहन पर सवार सभी लोग घटनास्थल पर वाहन छोड़ कर फरार हो गए। मौके पर कुंडा पुलिस पहुंची और वाहन को जब्त कर थाना ले आई।
घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल नवेंदु भूषण पाण्डेय को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। धक्का मारने वाले स्कार्पियो वाहन पर पुलिस का बोर्ड लिखा है।

परिजनों का कहना है कि स्कार्पियो वाहन का चालक नशे में धुत था। वह तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ओमनी कार में धक्का मार दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
इधर कुंडा पुलिस धक्का मरने वाले वाहन के मालिक और चालक के तलाश में जुट गई है।



