

देवघर।

देवघर (Deoghar) जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के झुन्डी गाँव के समीप एक व्यक्ति गिरधारी यादव का शव (Dead Body) बरामद हुआ है। परिजन गिरधारी की हत्या (Murder) की बात कह रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक देवीपुर (Devipur) थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद के रहने वाले गिरधारी यादव का शव झुंडी गांव से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि गिरधारी की हत्या हुई है। परिजनों ने कहा कि गिरधारी यादव कल अपने तीन दोस्तों के साथ मकर संक्रांति मनाने गया था। लेकिन घर वापस नहीं आया। शाम को पूर्व मुखिया के द्वारा इन्हें फोन पर सूचना दी गई कि इनका बेटा सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। हालांकि तीनों दोस्तों का कहना है कि लौटते वक्त ये अकेला था और एक्सीडेंट (Accident) में इसकी मौत हो गई है। जबकि परिजनों का आरोप है कि गिरधारी की हत्या की गई है।
इधर, शव मिलने की सूचना पर देवीपुर पुलिस (Devipur Police) मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देवघर सदर अस्पताल (Deoghar Sadar Hospital) पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुरे मामले की छानबीन कर रही है।



