Deoghar: बाबा बैद्यनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा से अभिभूत बिहार से देवघर आए श्रद्धालु ने बाबा मंदिर में सवा किलोग्राम चांदी का दीया दान किया।

बेगूसराय के बिहट निवासी शंकर सिंह ने शनिवार को पंडा तारानाथ झा की मौजूदगी में चांदी का दीया मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त को सौंपा।

चांदी का दीया अर्पित करने से पहले शंकर सिंह ने बाबा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा बैद्यनाथ से अपने परिवार समेत समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु शंकर सिंह ने चांदी का दीया मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त को सौंपा।
शंकर सिंह ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था है। बाबा मंदिर आने से उनकी कई मनोकामनाएं पूरी हुई हैं। इसी श्रद्धा और विश्वास के कारण उन्होंने बाबा के चरणों में सवा किलोग्राम चांदी का दीया अर्पित किया है।
उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ से उनकी कामना है कि समाज और देश के सभी लोगों के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि बनी रहे।



