केदारनाथ, सिम्बा, लव आज कल जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी सारा अली खान अब जल्द ही डिस्कवरी प्लस के शो ‘मिशन फ्रंटलाइन’ में एक वीरांगना के किरदार में एक्शन करती नजर आयेंगी। बुधवार को सारा ने अपने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट से अपना फर्स्ट लुक फैंस के साथ साझा किया है,जिसमें एक्ट्रेस एक्शन मोड में नजर आ रही हैं ।

इस शो में सारा अली खान असम की वीरांगना फोर्स के साथ कई फिजिकल ट्रेनिंग रुटीन्स करतीं नजर आएंगी। वीरांगना फोर्स, भारत की पहली महिला कमांडो यूनिट है, जो महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने की कोशिश कर रही हैं। यह एक बेहतरीन प्रशिक्षण प्राप्त महिला स्क्वॉड है, जो राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाती है।

उल्लेखनीय है, 2012 में लॉन्च वीरांगना फोर्स को तमिलनाडु में ट्रेनिंग मिली थी। इस स्क्वॉड में शामिल सभी महिलाएं असम पुलिस की हैं। उन्हें ‘साइलेंट ड्रिल’ में प्रशिक्षित किया गया है, जो केवल अमेरिकी नौसैनिकों, मार्शल आर्ट, बाइक की सवारी, घुड़सवारी सीखाने के अलावा मनचलों और छेड़खानी करने वालों से निपटने की भी ट्रेनिंग दी जाती है।
फिलहाल फैंस ‘मिशन फ्रंटलाइन’ से सारा का फर्स्ट लुक देखने के बाद काफी एक्साइटेड हैं। सारा अली खान के शो ‘मिशन फ्रंटलाइन’ का प्रीमियर 13 अगस्त को डिस्कवरी प्लस पर होगा।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: नगर थाना पुलिस का विशेष अभियान, लाल वारंटी समेत पांच गिरफ्तार
- तीन लाख की साइबर ठगी में Deoghar से एक आरोपित हिरासत में, Mumbai Police कर रही पूछताछ
- Jasidih स्टेशन पर ट्रेन से 16.2 लीटर विदेशी शराब बरामद
- Deoghar: बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी, रिखिया थाना में मामला दर्ज
- Deoghar: किराए के मकान में रह रही रांची की को-ऑपरेटिव कर्मी की रहस्यमय परिस्थिति में मौत



