Deoghar : दशहरा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में एसपी प्रवीण पुष्कर ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष स्थित मीटिंग हॉल में जिले के एसडीपीओ, डीएसपी एवं थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध की बैठक की। बैठक में जिले में अपराध की स्थिति की समीक्षा के साथ आगामी पर्वों को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

एसपी प्रवीण पुष्कर ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को दशहरा, दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो, इसे लेकर पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सजग रहने को कहा। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस की सक्रियता और सतर्कता जरूरी है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराया जा सके। बैठक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा हुई। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध की समीक्षा की तथा आगामी पर्वों को देखते हुए क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
बैठक में सदर एसडीपीओ कुलदीप कुमार, मधुपुर एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद, मुख्यालय डीएसपी चंद्रशेखर, साइबर डीएसपी कैलाश महतो, नगर थाना प्रभारी पुनि रवि ठाकुर, जसीडीह थाना प्रभारी पुनि दीपक कुमार, कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार, सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह, चितरा थाना प्रभारी प्रिय रंजन, पालोजोरी थाना प्रभारी संजय कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।



