Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना अंतर्गत देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर मणिगढ़ी के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया। जिसमें बाइक सवार चंदना निवासी 25 वर्षीय पप्पु कुमार दास एवं 22 वर्षीय जयकुमार दास शामिल है।

रिश्ते में दोनों साला-बहनोई हैं। बताया कि सड़क पर एक गाय के बच्चे को बचाने के क्रम में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां लाया गया।

जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।



