
Deoghar News : देवगहर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कुसुमडीह स्थित पांडेय दुकान के पास मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से छह लोगों को जोरदार करंट का झटका लग गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

वहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में घायल रजाउल अंसारी ने बताया कि मोहर्रम के अवसर पर गांव से ताजिया लेकर सभी लोग मेला स्थल की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान कुसुमडीह के पांडेय दुकान के समीप ताजिया हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे ताजिया उठा रहे छह लोगों को तेज करंट का झटका लगा और अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने घायल को निगरानी में रखते हुए वार्ड में भर्ती कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।


