
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के बिलासी कैकई धर्मशाला के पास मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला से बाइक सवार बदमाशों द्वारा सोने की चेन छिनतई कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

पीड़ित महिला रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर खपरोडीह मोहल्ला की रहने वालाी है। जिसका नाम अलका कुमारी पति अमरदीप कुमार है। वह सदर अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत है।

3:15 बजे सदर अस्पताल से ड्यूटी कर भाई के साथ स्कूटी से घर जाने के लिये निकली थी। करीब 3:22 बजे बिलासी कैकई धर्मशाला के समीप रघुनाथ रोड पहुंची ही थी कि बाइक सवार दो युवक ने पीछे से गले से दो भर सोने की चेन छिनतई कर ली और तेज गति से वे लोग भाग निकले।
घटनाक्रम सामने लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया। चेन मेे जितिया का एक लॉकेट भी लगा था।
जिसकी कीमत लगभग दो लाख के आसपास की बतायी जाती है।
पीड़िता ने इसकी शिकायत नगर थाना में दे दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


