
Deoghar News : देवघर नगर थाना इलाके के बैद्यनाथपुर मोड़ के पास अज्ञात युवकों ने एक टेलर मास्टर को कैंची से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

जहां ड्यूटी कर रहे चिकित्सा के द्वारा इलाज कर छुट्टी दे दी गई है। घटना के संबंध में मोहनपुर थाना क्षेत्र के हरकटा गांव निवासी घायल टेलर मास्टर अजय पोद्दार ने बताया कि वह बैद्यनाथपुर चौक पर टेलर का काम करता है।

बुधवार को 4 बजे के आसपास अज्ञात तीन युवक वहां पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए बेंच पर रखे कैंची उठाकर कई जगह वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हल्ला करने पर तीनों युवक वहां से फरार हो गए। उपरांत आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।
वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।



