
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व इंदिरा नगर इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गयी फायरिंग मामले में चार आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस ने इनलोगों के पास से एक पिस्टल जिसपर मेड ईन यूएसए लिखा और दो जिंदा कारतुस बरामद किया है। जेल गये आरोपियों में प्रभात कुमार तिवारी साकिन इंदिरा नगर, रोहित कुमार झा साकिन पुरनदाहा, नितेश झा साकिन बरमसिया नंदन पहाड़ और गुड्डू कुमार वर्मा साकिन इंदिरा नगर का रहने वाला है।

पुलिस की पुछताछ में जेल गये आरोपितो ने बताया कि हथियार का भय दिखा कर अवैध ढंग से जमीन पर कब्जा जमा कर बेचने का कार्य करते हैं। जसीडीह थाना इलाके के रोहिणी में भी कई एकड़ जमीन पर कब्जा कर उसे बेचकर उगाही का काम किया है। इनलोगों के गिरोह में पंकज सिंह और मनीष कुमार यादव नामक अपराधी के शामिल रहने की बात बतायी जाती है। नगर पुलिस दोनों की तलाश में जुट गयी है।
पुलिस की पुछताछ में बताया कि 20 अप्रैल की रात आठ बजे इंदिरा नगर स्थित एक खाली प्लॉट में सभी जुटे थे। और खाली पडे़ एक प्लाट पर कब्जा जमाने को लेकर बैठक कर रहे थे। बताया कि आसपास के लोगों में दहशत पैदा करने के लिये पिस्टल से तीन राउंड फायर किये थे।
इधर नगर पुलिस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।


