
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अवैध देशी कट्टा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गए आरोपी का नाम प्रीतम महथा है जो थाना क्षेत्र के जटाही मोड का रहने वाला है।

इस संबंध में थाना के एसआई घनश्याम गंजू के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है। मामले में कहां है कि गुप्त सूचना मिली थी कि छोटू सिंगारी ऊर्फ चंद्रशेखर शृंगारी अपने कुछ गुर्गो के साथ घर पोखना टिल्हा में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा है।

उपरांत पुलिस की एक टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजा गया। छापामारी टीम जब पहुंची तो उसे देखकर छोटू सिंगारी घर के छत से कूद कर भाग गया। जबकि मौके पर से प्रीतम महथा को अवैध देशी कट्टा के साथ पकड़ लिया गया।
मामला दर्ज कर नगर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।


