
Deoghar : देवघर पुलिस कप्तान सौरभ ने सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए चार दरोगा और 6 जमादार का तबादला कर दिया है। स्थानांतरित किए गए पुलिस पदाधिकारी में पुअनि सर्वनारायण झा पुलिस केंद्र से यातायात थाना, पुअनि सेतलाल बारला को पुलिस केन्द्र से चितरा थाना,

पुअनि साहेबराम किस्कू को महिला थाना से मार्गमुंडा थाना, पुअनि विजय कुमार -1 को मार्गोमुंडा थाना से कोर्ट हाजत, सअनि अरविन्द महतो को मधुपुर थाना से यातायात थाना, सअनी शिव शंकर प्रसाद को कोर्ट हाजत से यातायात थाना,

सअनि चंचल प्रसाद यादव को पुलिस केंद्र से यातायात थाना, सअनी मनोज कुमार पासवान को पुलिस केंद्र से चितरा थाना, सअनि सुखाड़ी सिंह को वीआईपी मोनेटरिंग सेल से बाबा मंदिर थाना,
सअनि चुन्नू प्रसाद मंडल को बाबा मंदिर थाना से पुलिस केंद्र के नाम शामिल है।


