
Deoghar : बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के धौलीसार गांव के पास टोटो व बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में ताराडीह गांव निवासी घायल सगीर अंसारी के पिता जब्बार अंसारी ने बताया कि वह नौशाद अंसारी और आजाद अंसारी तीनों बाइक पर बैठकर कटोरिया गए थे।
वहां से लौटने के क्रम में टोटो और बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी कटोरिया थाना पुलिस को दे दी गई है।



