पाकुड़।
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बांसलोई पुल के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी जबकि एक युवक घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी फुलमुनी मुर्मू अपने ही गांव के प्रधान मुर्मू के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर दुर्गापुर से विशनपुर की ओर जा रही थी। अचानक पुल के पास सड़क पर गड्ढे में ठोकर लग कर बाइक गिर गई। जिससे दोनों घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा फुलमुनि मुर्मू को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, प्रधान हेम्ब्रम बुरी तरह से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.