
Deoghar : संथाल परगना शूटिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन जेप-4 04 बोकारो मैं हुआ। जिसमें ओवरऑल चैंपियन देवघर जिला को मिला।

देवघर जिला के कप्तान सहायक अवर निरीक्षक श्याम कुमार उर्फ छोटू के शानदार प्रदर्शन के पश्चात एआईपीडीएम राइफल मैं द्वितीय,पोजीशन राइफल में थ्री पिस्टल / रिवाल्वर में प्रथम, करवाईन / स्टेन गण में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एएसआई श्याम कुमार को 07 गोल्ड और 01 सिल्वर मिला। बताते चलें कि श्याम कुमार देवघर जिला पुलिस एसोशियसन के अध्यक्ष भी है।
श्याम कुमार पिस्टल रिवाल्वर और कार्बाइन में सटीक निशाना साधते हुए अपने टीम को अव्वल रखा। तीनों प्रतियोंगिता मेंपिस्टल ऑब्लिक रिवाल्वर में ओवरआल चैंपियनकार्बाइन स्टेणगण में भी ओवरआल चैंपियन रहे।
बता दे की एएसाईं श्याम कुमार को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार,मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार, मुख्यमंत्री सराहनीय पुरस्कार मिल चूका है।
इसके अलावा देवघर जिला के आरक्षी मनवेल हंसदा को 100 गज राइफल में प्रथम स्थान, आरक्षी संतोष मंडल को 200 गज राइफल में दूसरा स्थान, आरक्षी देवेंद्र मंडल को 300 गज राइफल में तीसरा स्थान, आरक्षी अशरफ अली खान को 300 मीटर थ्री पोजीसन राइफल में दूसरा स्थान.एएसाईं श्याम कुमार को पिस्तौल 15 गज में दूसरा स्थान, एएसाईं श्याम कुमार को 25 गज पिस्टल में प्रथम स्थान, एएसाईं श्याम कुमार 40/30 अटेयक पोजीसन पिस्टल में प्रथाम स्थान, एएसाईं श्याम कुमार को 50 गज लाईन पोजीसन पिस्टल में प्रथम स्थान।
कार्बाइन/ स्टेनगण 25 गज में एएसाईं श्याम कुमार को प्रथम कार्बाइन / स्टेनगण 40 गज में एएसाईं श्याम कुमार को प्रथम कार्बाइन / स्टेनगण 50 गज नीलीग पोजीसन में एएसाईं श्याम कुमार को प्रथम कार्बाइन/ स्टेनगण 50 गज लाईन पोजीसन में एएसाईं श्याम कुमार को प्रथम मिला।
इन सभी के अच्छे स्कोर के बदौलत देवघर जिला की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही।देवघर टीम प्रथम 938 अंक, साहिबगंज दूसरा स्थान 815, दुमका जिला तीसरा स्थान 595, पाकुड़ जिला चौथा स्थान 321,गोड्डा जिला पांचवा स्थान 257, जामताड़ा जिला छठा स्थान 224 इन सभी को मिला।
झारखंड सशस्त्र पुलिस 04 के कमांडेंट शंभू सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ी को मेडल और कप देकर सम्मानित किया।


