
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना अंतर्गत एक पेट्रोल पंप स्थित आनंद भवन निवासी आशीष कुमार झा ने मारपीट करने को लेकर बैद्यनाथ धाम पुलिस के समक्ष बयान दिया है। आशीष झा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती है।

मामले में कहा है कि समय करीब 7:00 बजे संध्या में रांगा मोड़ सामान खरीदने जा रहा था। सामान खरीदने के बाद बगल के चाय दुकान में चाय पीने लगा। उसी दौरान रांगा मोड़ निवासी अजय शर्मा और कुंदन शर्मा गाली गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने अन्य चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके साथ रड और लाठी से मारपीट करना शुरू कर दिया।

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब इसकी जानकारी उसकी पत्नी को मिली तो वह घटनास्थल पहुंची और उसे घायल अवस्था में उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। इधर बयान लेकर बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने जांच के लिए रिखिया भेज दिया है।



