
Deoghar : देवघर नगर थाना पुलिस ने अवैध लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार कर दो आरोपी को पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपियों में गणेश कुमार राउत झोंसागढ़ी और अमरनाथ झा है जो पथरौल थाना क्षेत्र के जेमनी गावं का रहने वाला है।

गणेश राउत के पास से 144 अवैध लॉटरी टिकट और अमरनाथ झा के पास से 35 अवैध लॉटरी टिकट बरामद किया गया है। इसे लेकर नगर थाना के एसआई भवेश चन्द्र दास के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

जिसमे कहा है कि गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि बस पड़ाव एवं झोंसागढ़ी बरगद पेड़ के पास चाय दुकान में अवैध रूप से लॉटरी टिकट का व्यापार किया जा रहा है। उपरांत वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए सदलबल वहां पहुंचे।
झोंसागढ़ी स्थित गणेश कुमार राउत के चाय दुकान में पहले छापामारी किया गया उसके पास से 144 अवैध लॉटरी टिकट बरामद किया गया। उपरांत जब पुलिस गश्ती बस स्टेंड पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा।
जवानों द्वारा उसे खदेड़कर पर पकड़ा गया। जब उसकी जांच की गयी तो उसके पास से 35 अवैध लॉटरी टिकट बरामद किया गया। पुछताछ में उसने अपना नाम अमरनाथ झा बताया।
पुलिस की पुछताछ में दोनों ने बताया कि बंगला से लाकर यहां लॉटरी का टिकट बेचते हैं। वहीं इसका मुख्य सरगना पवन अग्रवाल झुनझुनवाला, गोविन्द अग्रवाल झुनझुनवाला, आशीष यादव, दीपक सिंघानिया, गोविन्द अग्रवाल, वेद शर्मा पता पाथर वाटिका मैरेज हॉल डेहरी बिहार निचासी को बताया है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी में जुट गयी है।


