देवघरः

बिहार के बांका जिले के भलजोर में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने के क्रम में सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह जसीडीह रेलवे स्टेशन उतरे. जसीडीह स्टेशन पर मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत देवघर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फुल-माले के साथ किया गया.
जसीडीह स्टेशन परिसर में एन सेवन इंडिया के संवाददाता द्वारा देश में उद्योग के क्षेत्र में विकास के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि मुद्रा योजना के तहत नौ करोड़ लोगों को ऋृण दिया है. जिसमें 2.6 करोड़ नये युवा शामिल हैं. साथ ही बैंकों को भी एमएसएमई दिया गया हैे. ताकि बैंक द्वारा छोटे उद्यमी की मदद की जाये और बैंक भी सरकार के मिशन को आगे बढ़ायें.
मंत्री ने बताया कि गोड्डा में मंगलवार को उनके द्वारा एफएफडीसी का उद्घाटन किया जाएगा. एफएफडीसी सेन्टर से किसानों को
डायवर्सीफिकेशन आॅफ क्राॅप्स की ओर ले जाया जाएगा. जिससे किसानों की आय बढ़ सके.
उन्होंने बताया कि किसानों की आय दोगुना करना प्रधानमंत्री का लक्ष्य है और इस बारे में प्रधानमंत्री ने कहा है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करनी है. उसी क्रम में गोड्डा में सेन्टर खोला जा रहा है. जो कि एरोमेटिक प्लांट होगा. उस एरोमेटिक प्लांट द्वारा वहां इन्टरपेनियोर भी आऐंगें और किसानों को सीधे इन्टरपेनियोर से जोड़ा जाएगा.
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 10 साल के शासन के दौरान राहुल गांधी ने एक गरीब के घर जाकर गरीबी तो सिखी लेकिन उस गरीब की गरीबी दूर न कर पाये.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जो सपने देखें हैं उसे पूरा करने में भारतीय जनता पार्टी लगी है. साल 2022 तक समृद्ध भारत, श्रेष्ठ भारत के प्रधानमंत्री के सपने को पूरा कर लिया जायेगा.



