
Deoghar : तालाब के पानी में डूबने से एक 6 वर्षीय मासूम गंभीर हो गया। उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका नाम अंकूश कुमार है जो बांका जिला के चांदन थाना इलाके का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह अन्य बच्चे के साथ तालाब के पास खेल रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर पड़ा।

वहां आसपास खड़े लोगों ने उसे पानी निकाला उपरांत उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे इलाज के लिये भर्ती कर दिया।


