Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के संथाली गांव मोड़ के पास अनयिंत्रित होकर एक टोटो के पलटने से उस पर सवार एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

घायल का नाम शिवानी देवी है जो संथाली गावं की रहने वाली है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कि बावत घायल महिला के पिता शंकर राम ने बताया कि शिवानी गर्भवती है। उसे डॉक्टर के पास दिखाने के लिए जा रहे थे उसी क्रम में संथाली मोड़ के पास टोटो दो भाग में बंट गया और पलट गया। जिसमें एक ही परिवार के छह लोग बैठे थे।

इस घटना में शिवानी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं टोटो पर बैठे अन्य पांच लोग बाल बाल बच गए।



